प्रियंका चोपड़ा की ‘वेंटिलेटर’ को मिला बेस्ट स्क्रिप्ट का अवॉर्ड

ventilator-14-1487050408मुंबई,  प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ को 15वें पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  में बेस्ट स्क्रिप्ट का अवॉर्ड मिला है। प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस ‘पर्पल पेबेल पिक्चर्स’ ने इस फिल्म का निमार्ण किया है। वेंटिलेटर पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशक राजेश मापुस्कर ने ही फिल्म की पटकथा भी लिखी है।

उन्होंने एक बयान जारी करके कहा, पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपना पहला पुरस्कार पा कर मैं अभिभूत हूम और वह भी पटकथा के लिए। मैं इस बात से प्रसन्न हूं कि अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी ने हमारी पटकथा को सराहा और उसे सम्मान दिया। यह पूरी टीम के लिए गर्व का पल है। निमार्ता एवं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी यह पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि फिल्म का विषय मेरे दिल के काफी करीब है। यह कुछ ऐसा था जिस पर हम सब  को पूरी तरह से विश्वास था। यह फिल्म न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव के लिए भी चुनी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button