प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार

मुंबई,  फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। सूत्रों के अनुसार प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन ने आमंत्रित किया गया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।

सुश्री मधु ने अपने बयान में कहाए मैं प्रियंका तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं। मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई वापस आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button