प्रो कुश्ती लीग- मुंबई से दंगल में चित हुई यूपी दंगल

kushtiनई दिल्ली,  प्रो कुश्ती लीग में शनिवार को मुंबई महारथी ने यूपी दंगल को 5-2 से हराया। मुंबई ने शुरुआती पांच मुकाबले जीतकर अपनी विजय सुनिश्चित की, जबकि यूपी ने अपने आखिरी दो मुकाबले जीते। वहीं इस सीजन में यूपी की यह लगातार दूसरी हार थी। यूपी को पहले मैच में हरियाणा ने भी 5-2 से हराया था। इसी की साथ मुंबई की इस सीजन की ये पहली जीत भी रही। क्योंकि मुंबई को पंजाब और हरियाणा से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई महारथी के पहलवान प्रीतम ने पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में विपक्षी अमित धनकड़ को मैच पॉइंट के जरिये हराया तो महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में उनकी टीम की कनाडाई पहलवान एरिका वीब ने यूपी की बेलारूसी पहलवान मारिया मामाशुक को 4-0 से पराजित कर मुंबई को 2-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में मुंबई की कोलंबियाई पहलवान कैरोलिना कैस्टिलो ने यूपी की बुल्गारियाई पहलवान एलिस्टा यांकोवा को 4-1 से मात दी। पुरुषों के 74 किग्रा वर्ग में अजरबेजान के जेब्रिल हसानोव ने यूपी के जॉर्जियाई पहलवान टेरियल को 3-1 से हराकर मुंबई को अजेय बढ़त दिलाई।

58 किग्रा महिला वर्ग में सरिता ने मनीषा को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से हराया। लगातार पांच मुकाबले हारने के बाद यूपी की ओर से आंद्रे केविटोवस्की ने मुंबई के विकास को हराया। मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह इस मुकाबले को देखने के लिए मुम्बई खेमे में पहुंचे थे। यूपी दंगल की टीम में बबिता और गीता फोगाट नहीं खेल सकीं क्योंकि दोनों को ब्लॉक कर दिया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button