Breaking News

फिर एक बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी शाहरुख-अनुष्का की जोड़ी

मुंबई,  बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिर से किग खान शाहरूख खान के साथ काम करती नजर आ सकती है।बॉलीवुड फिल्मकार आनंद एल राय, शाहरूख खान को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म दो अभिनेत्री और एक अभिनेता के साथ बनाई जानी है। कैटरीना कैफ का नाम पहले ही तय है। वह अपना ही किरदार निभाएंगी।

फिल्म के लिये पहले दीपिका पादुकोण का चयन किया गया था। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद अब दूसरी मुख्य अभिनेत्री के लिए अनुष्का शर्मा से संपर्क किया गया है। चर्चा है कि दीपिका के न कहने के बाद शाहरुख और आनंद ने कई बार मुलाकात कर अनुष्का के नाम पर विचार किया। वह अनुष्का को साथ में स्टोरी सुनाएंगे। इस सप्ताह या अगले सप्ताह उन्हें स्टोरी पढने को दी जाएगी।

इसके बाद अनुष्का अपना फैसला लेंगी। दीपिका के बाद आनंद की पहली पसंद अनुष्का ही हैं। गौरतलब है कि शाहरुख और अनुष्का साथ में रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान कर चुके हैं। साथ ही इम्तियाज अली की द रिग की शूटिग इस समय कर रहे हैं। आनंद की फिल्म में यदि अनुष्का बोर्ड पर आती हैं तो वे शाहरुख के साथ चौथी बार स्क्रीन साझा करेंगी।