फिल्ममेकर अनुराग की बेटी आलिया ने किया मॉडलिंग डेब्यू

मुंबई, बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने मॉडलिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रख लिया है। आलिया ने एक फैशन पोर्टल अवंतम के लिए मॉडलिंग की है। खबरों के मुताबिक अवंतम के एक नए वीडियो में आलिया लीड मॉडल के रुप नजर आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस इस ब्रैंड में हर तरीके के कपड़ों को पेश किया गया है।
आलिया का मानना है कि आज के समय में फैशन से प्यार करने वाली लड़कियों के लिए इसमें हर प्रकार के कपड़ों के ऑपशन हैं। आलिया ये भी कहा कि इसमें उनका सबसे पसंदीदा हिस्सा यह है कि अवंतम डॉट कॉम अपने यूरोपीय डिजाइनों को लाया है।





