Breaking News

फुटबॉल फॉर फ्रेंडशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा सुजल

मुंबई, मुंबई के 12 वर्षीय गोलकीपर सुजल कुमार को वैश्विक फुटबॉल फॉर फ्रेंडशिप सामाजिक कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुना गया है। इस कार्यक्रम को जाजप्रोम और फीफा का समर्थन हासिल है और इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के बच्चों में फुटबॉल, विभिन्न संस्कृतियों और राष्ट्रीयता के प्रति सहिष्णुता और सम्मान की भावना जागृत करना है।

भारत पहली बार इस कार्यक्रम का हिस्सा बन रहा है और वह 60 से अधिक देशों के साथ इसमें भाग लेगा। सुजल जुलाई 2017 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दुनिया भर के युवा फुटबालरों से जुड़ेगा। इन बच्चों की टीमें बनायी जाएंगी जिसमें से प्रत्येक टीम में आठ सदस्य होंगे। टीमों में 12 साल के लड़के और लड़कियां शामिल होंगी।