फ्लाइट में लगे आईएस के समर्थन में नारे, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Jet-Airways-to-sell-379Mमुंबई,  इंडिगो के विमान में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शख्स आतंकी संगठन आईएस के नारे लगाने लगा। फ्लाइट में आईएस के नारे लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  इंडिगो की फ्लाइट दुबई से कालीकट आ रही थी। फ्लाइट को अब रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है विमान में 120 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पुलिस के डीसीपी ने बताया कि एयरलाइंस में झगड़े की शिकायत मिलने के बाद दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि आईएस के नारे लगाने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इंडिगो ने कहा, फ्लाइट में एक यात्री क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी कर रहा था और कार्ट पर चढ़ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button