बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

मुंबई, रामनवमी के अवकाश के कारण गुरुवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे। कारोबारियों ने बताया कि अवकाश के कारण आज शेयर बाजारों में कोई कारोबार नहीं हुआ। शेयर बाजारों के मुद्रा और डेरिवेटिव समेत सभी प्लेटफॉर्म बंद रहे। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी कामकाज बंद रहा।
इस बीच आज ज्यादातर प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में फिलहाल गिरावट है। कारोबारियों ने बताया कि शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में सामान्य कारोबार होगा।





