बजट में उप्र को किया गया नजरअंदाज: अखिलेश

Akhilesh-Yadav_71लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश बजट प्रस्तावों की अलोचना करते हुए कहा कि इसमें देश के सबसे बडे राज्य के हितों की अनदेखी की गयी है।अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2016-17 के लिए पेश बजट को दिशाहीन और गरीब विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में जनसंख्या की दृष्टि से बडे राज्य के लिए कुछ नहीं किया गया है। इसमें किसानों के लिए कोई योजना नहीं है। युवाओं, अल्पसंख्यकों, अन्य पिछडा वर्ग तथा महिलाओं की प्रगति के लिए भी बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट से राज्य कर्मचारियों को निराशा हुई है। आयकर में किसी प्रकार की छूट नहीं बढायी गयी है। उन्होंने कहाकि छोटे से छोटा कर्मचारी आयकर के दायरे में आ जायेगा। बजट में पुरानी पेंशन योजना को लागू नहीं करने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि बजट में सेवाकर में वृद्धि होने से रेल तथा हवाई यात्रा महंगा हो जायेगा।

Related Articles

Back to top button