बड़े कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

अहमदाबाद, गुजरात में अहमदाबाद शहर के रखियाल क्षेत्र में एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर राजीवनगर जनरल होस्पीटल के निकट मकान नंबर- 9/100 पर तड़के छापा मारा गया।
इस दौरान वहां से कॉल सेंटर चला कर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे दो लोगों को पकड़ कर मौके से दो लैपटॉप, एक राउटर, दो मोबाइल फोन सहित 91,000 रुपये कीमत का सामान जब्त कर लिया गया। पकड़े गए लोगों की पहचान अहमदाबाद निवासी सुरेशजी चे. ठाकोर (24) और नरेन्द्र उर्फ नरेश रा. कोरडिया (48) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक अन्य आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।





