Breaking News

बस्ती की मुण्डेरवा चीनी मिल का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवम्बर को निगम क्षेत्र की बस्ती जिले की मुण्डेरवा चीनी मिल का लोकार्पण एवं पेराई सत्र का शुभारम्भ करेंगे। राज्य के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों की गन्ना आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए प्रदेश के निगम क्षेत्र की बंद मुण्डेरवा चीनी मिल में 5,000 टीण्सीण्डी क्षमता की नई मिल स्थापित की गयी है जो 7,500 टीण्सीण्डी तक विस्तारित हो सकती है। इस चीनी मिल में 27 मेगावाट क्षमता के बिजली उत्पादन संयंत्र की स्थापना का कार्य भी पूर्ण हो चुका है तथा समस्त ट्रायल आदि कार्य भी किये जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस पेराई सत्र के प्रारम्भ से ही यह चीनी मिल पूर्ण क्षमता पर पेराई कार्य करेगीए जिससे मिल क्षेत्र के लगभग 30,000 गन्ना किसानों को अपने गन्ने की आपूर्ति करने में सुविधा होगी। पेराई सत्र 2019-20 में चीनी मिल द्वारा लगभग 60 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई सम्भावित है जिससे लगभग 6.25 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन होगा।

इस परियोजना से लगभग 8,500 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त कोजनरेशन प्लांट से विद्युत का उत्पादन भी किया जायेगा जिससे चीनी मिल को लगभग 30 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने की सम्भावना हैं। मुण्डेरवा, बस्ती में नई चीनी मिल की स्थापना से गन्ना किसानो की आर्थिक समृद्धि बढाने एवं गन्ना किसानों की आय दोगुनी करने में सार्थक सिद्ध होगी।