बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

काठमांडू,  नेपाल में गुरुवार सुबह एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 14 लेागों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक लालध्वज सुबेदी ने बताया कि संखुबासभा जिले में दमक शहर की ओर जा रही बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, “हमने दुर्घटना स्थल से 14 शवों को बरामद किया है, अन्य घायल पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।”

नेपाल में हाल के वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2020-21 में नेपाल में कुल 9,545 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 166 लोगों की जान गयी थी।

Related Articles

Back to top button