बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची कई लोगों की जान

शिमला, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार सुबह एक बस के सड़क से फिसल जाने से करीब 20 लोग घायल हो गए।

जिला अधिकारी ने बताया कि हादसा पालमपुर उपमंडल में भवरना के पास हुआ। बस में बाराती सवार थे। उन्होंने बताया कि बस फिसलकर सड़क से 15 फुट नीचे गिरी और एक पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि घायलों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। घायल को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सात घायलों को नगरोटा बगवां अस्पताल में और तीन को पालमपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती कराया गया है।

इसी जगह पर कुछ मिनट पहले हिमाचल सड़क परिवहन विभाग की एक बस भी फिसल गई थी। हालांकि उस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।

Related Articles

Back to top button