बहन के हारने पर फौगाट बहनों में मायूसी, बबीता की आंखों में आए आंसू

babita-2-25-02-2017-1488033142_storyimageअंबाला,  अंबाला में एक करोड़ के दंगल की प्रतियोगिता के दौरान फौगाट बहनों का इस खेल के प्रति जुनून देखने को मिला। संगीता फौगाट का 63 किलो वर्ग में फाइनल मुकाबला रेलवे की रितु मलिक से चल रहा था। मैच देखने के लिए संगीता की बड़ी बहनें गीता और बबीता फौगाट मौजूद थी। मैच के आरंभिक चरणों में संगीता ने कुछ दमखम दिखाया लेकिन कुछ ही क्षणों बाद संगीता पिछड़ने लगी और रितु मलिक उसपर हावी हो गई।

तभी दर्शक दीर्घा में बैठी गीता और बबीता फौगाट के चहरे पर शिकन छा गई। इसी बीच अपनी कुर्सी छोड़ते हुए बबीता उठी और मैट पर पहुंच गई। चिल्लाते हुए बबीता ने अपनी बहन को विरोधी को कैसे पछाड़ना है, इसका इशारा किया, मगर बहनों की हौसला अफजाई काम नहीं आई और संगीता यह मैच हार गई। बहन की हार देखकर बबीता अपने आंसू नहीं रोक पाई और वो कैमरे में कैद हो गई। वहीं भारत केसरी दंगल के अंतिम दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शिकरत की थी।

Related Articles

Back to top button