Breaking News

बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार: CM योगी

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि डबल इंजन की सरकार उनकी मदद के लिये तैयार खड़ी है और उन्हे चिंता की जरूरत नहीं है।

जिले के अमृतपुर तहसील के राजेपुर क्षेत्र में 300 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान श्री योगी ने कहा कि बाढ़ विभीषिका में जिन लोगों के मकान गिर गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रदेश में 700 गांव जहां पिछले कई दिनों से वाढ की चपेट में आ गए हैं वहीं दूसरी ओर सूखे की परिस्थितियों दिखाई दे रही हैं। उत्तराखंड से अधिक जल आने पर, फर्रुखाबाद जिले की गंगा ब रामगंगा मे आई बाढ से 116 गांव में भारी नुकसान हुआ। इसके साथ ही शाहजहांपुर,बाराबंकी, बदायूं, अयोध्या में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांव में जिन किसानों की फसले चौपट हो गई हैं ,उनका सर्वे कराया जाए ताकि शासन पीड़ित किसानों को उनके हुए नुकसान का मुआवजा मुहैय्या कर सके।

प्रधानमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित पीड़ितो के प्रति पूर्ण संवेदना दिखाए जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के कार्यों की निगरानी जिला प्रशासन के साथ ही क्षेत्रीय मंत्री भी कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को दो, दो बार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए ताकि बाढ़ पीड़ित सही तरीके से अपने जीवन यापन कर सकें।

उन्होंने बताया कि 12 जनपद प्रदेश में ऐसे हैं, जहां सामान्य से अधिक वर्षा हुई। 53 जनपद ऐसे हैं जहां 26 में सामान्य वारिश मे सामान्य से कम तथा 15 जनपदों में वर्ष काफी कम सूखा के हालात उत्पन्न हो गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश भर में 80000 लोग बाढ़ की चपेट में आए।इस बाढ़ राहत में, एन डी आर एफ, एसडीआर, पीएसी की टीम में प्रदेश भर में लगाई गई और शासन स्तर पर वाढ पीडित परिवारों को राहत सामग्री वितरण की जा रही है।

इन जनपदों में 4लाख14हजार से अधिक लंच पैकेट वितरित किए गए। प्रदेश में 1101 बाढ़ शरणालय, 1504 बाढचौकिया, 2000 से अधिक मेडिकल टीम में, लगाई गई। फर्रुखाबाद जिले में 52 बाढचौकिया, 22000 से अधिक लंच पैकेट, 78600 क्यूरिन टैबलेट, 21 मेडिकल टीम में, 6सचल मेडिकल टीमे लगाकर 315 00 बाढ़ पीड़ितों का समुचित चिकित्सा उपचार किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय,भाजपा सांसद मुकेश राजपूत,विधायक गणो मे सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ सुरभि के अलावा मंडल आयुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार आदि प्रमुख थे।