बारह हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती संबंधी सूची जारी

भोपाल, मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 12 हजार 43 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के जरिए यह चयन सूची जारी की गयी है। इसमें 8342 उच्च माध्यमिक शिक्षक और 3701 माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं।

राज्य के लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से कल यह सूची जारी की गयी है। राज्य के शिक्षा विभाग में काफी समय बाद सरकारी सेवा का अवसर निवासियों को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button