बिग बॉस 9 की ये जोड़ी बंधने जा रही शादी के बंधन में

kishwer-merchantt-and-suyyash-rai-were-seen-at-vivian-dsena-birनई दिल्ली,  रिअलिटी टीवी शो बिग बॉस 10 आजकल सुर्खियों में हैं। इस बीच खबर आई है कि पिछले शो के प्रतिभागी सुयश राय और किश्वर मर्चेंट शादी करने जा रहे हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। सुयश राय ने किश्वर मर्चेंट के लिए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें एक कार्ड दिखा रहे हैं जिसमें दोनों का नाम लिखा हैं। किश्वर ने एक वेबसाइट को बताया था हम दोनों दिसंबर में शादी करने का मन बना रहे हैं। हालांकि हम अभी डेट नहीं बताना चाहते हैं। मगर यह भी जल्द ही पता लग जाएगा। सुयश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा है सुयश वेड्स किश्वर। इस तस्वीर में सुयश की मां भी नजर आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button