बिहार चुनाव ने भाजपा ने नीतीश के नाम पर बिहार की जनता को बेवकूफ बनाया: प्रशांत किशोर

सासाराम, जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर बिहार की जनता को बेवकूफ बनाया और सिर्फ चुनावी फायदे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया।

प्रशांत किशोर ने आज यहाँ अपनी “बिहार नव निर्माण अभियान यात्रा” के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा ने जानबूझकर चुनावी लाभ के लिए नीतीश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी भाजपा के नेताओं को मालूम थी कि खराब शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के कारण नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की स्थिति में नहीं हैं।

जनसुराज के सूत्रधार ने कहा कि नीतीश के खराब स्वास्थ्य का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने ही उठाया था और यह भविष्यवाणी की थी कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहेंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के महज तीन महीने बाद ही नीतीश को मुख्यमंत्री पद से हटाकर किसी अन्य नेता को लाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि किसी को यह भी पता नहीं है कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा अपने किसी नेता को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने जा रही है, तो पार्टी को उसके नेतृत्व में फिर से विधानसभा चुनाव कराकर अपनी वास्तविक राजनीतिक ताकत की परीक्षा लेनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button