बिहार विस चुनाव में ताकत आजमाने झारखंड कांग्रेस का काफिला बिहार के नवादा रवाना

रांची, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी का बड़ा काफिला वोट अधिकार यात्रा पर रांची से बिहार के नवादा के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का कारवां रांची से निकलकर रामगढ़, कोडरमा होते हुए नवादा पहुंचेगा। मौके पर सभी कार्यकर्ता अधिकारी पदाधिकारी उत्साह से लबरेज दिखे। एक स्वर में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक के वोट अधिकार के संरक्षण और मतदाता जागरूकता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस इस पहल के जरिए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी संगठनात्मक ताकत का भी प्रदर्शन कर रही है।

बिहार जाने के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी उनके साथ शामिल हुए। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक रामचंद्र सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विकसल, सोनाराम सिंकू, रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुजनी, केदार पासवान, जयशंकर पाठक, ज्योति सिंह माथारू, किशोर सहदेव, आलोक दुबे, शांतनु मिश्रा, एम. तौसीफ, अभिलाष साहू, अमरिंदर सिंह, विनय सिंह, विनय सिन्हा, दीपू कमल ठाकुर, अजय जैन, अजय सिंह, रविंद्र वर्मा, सुल्तान अहमद, शमशेर आलम, अरुण साहू, विनोद कुशवाहा, मुन्ना सिंह, प्रमोद दुबे, राकेश किरण महतो, चंद्रशेखर दास, सचिदा चौधरी, सत्यनारायण सिंह, धनंजय तिवारी, विजय चौबे, विनय उरांव, सतीश केडिया, ईश्वर आनंद, नरेश वर्मा, जवाहर महता सहित सैकड़ों नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button