बिहार से बदलाव का संदेश जा रहा है : अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार से पूरे देश में बदलाव का संदेश जा रहा है। बिहार की जनता भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यह चुनाव अमीर और गरीब के बीच का चुनाव है, जहां अमीर और उद्योगपति भाजपा के साथ हैं, वहीं गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं इंडिया गठबंधन तथा राष्ट्रीय जनता दल के साथ खड़ी हैं।

मंगलवार को दिनारा, ओबरा और बेलागंज विधानसभा क्षेत्रों में गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिहार में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचाया है। भाजपा झूठ और नफरत फैलाने वाली पार्टी है जिसने हर वर्ग के साथ धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और गरीबों का शोषण किया है। किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं पा रहे हैं, जबकि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने के झूठे वादे किए। बिहार को भ्रष्टाचार और लूट के बंडलराज से बचाना जरूरी है। बिहार का पैसा बिहार के विकास पर खर्च होना चाहिए, नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए। भाजपा ने देश और प्रदेश को कर्जदार बना दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे श्री तेजस्वी यादव ने हर घर को नौकरी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है, तबसे भाजपा घबराई हुई है। जनता ने तय कर लिया है कि सरकार बदलेगी, बिहार बदलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा नौजवानों को रोजगार देने का वादा कर धोखा दे चुकी है। अब बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सामाजिक न्याय और विकास का राज स्थापित करेगी। भाजपा की नीतियों से उद्योग-व्यापार ठप हैं, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की जीत संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक

Related Articles

Back to top button