Breaking News

बीजेपी एमएलसी और पूर्व एमएलसी सपा में शामिल कहा- भाजपा मे भी नोट दो, टिकट लो

 sp-singhलखनऊ,   पूर्व विधान परिषद सदस्य और भारतीय जनता पार्टी  के नेता एसपी सिंह अपनी पत्नी निर्दलीय एमएलसी कान्ति सिंह के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें  धर्मराज सिंह और मंजू वर्मा (रामलखन वर्मा की पत्नी) के नाम शामिल हैं। इन सभी ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर एसपी सिंह ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा में पैसे मांगने के लिए सौ दरवाजे हैं। मुझसे बार-बार पैसे मांगे जा रहे थे। एसपी सिंह ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज का सीधे तौर पर नाम लेते हुए कहा कि वह पैसे लाने की बात कह रहे थे। पैसों की डिमाण्ड करने की वजह से मैने भाजपा छोड़ी। इस दौरान एसपी सिंह ने अखिलेश यादव सरकार के काम की तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि सपा में पैसे की मांग नहीं होती। सिंह ने दावा किया कि चुनाव के बाद सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयेगी। वहीं पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव जैसा कोई भी नेता नहीं है। उनकी छवि बेहद साफ हैं। वह सपा की ताकत बढ़ाने के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं। वर्मा ने कहा कि उनके समर्थक एकजुट होकर सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनायेंगे। आने वाले समय में सपा प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी होगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि इन सभी लोगों के शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबन्धन हर हाल में 300 से ज्यादा सीटे लायेगा और अखिलेश यादव एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *