बुजुर्ग का शव फांसी के फंदे पर लटका बरामद

शिवपुरी, मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय कोलारस की मानीपुरा बस्ती में आज एक निजी स्कूल के पीछे एक पेड़ पर फांसी पर लटका एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान रामचरण जोगी (65) वर्ष के रूप में हुई है। वह मानीपुरा का ही रहने वाला था तथा प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि वह बीमार चल रहा था। संभवत उसके कारण उसने फांसी लगा ली होगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Related Articles

Back to top button