बूथ की मजबूती के लिये काम करें कार्यकर्ता: अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बूथ की मजबूती पर जोर देते हुये कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की साजिश से सावधान रहना है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। लोकतंत्र के खिलाफ लोकतंत्र तभी सुरक्षित रहेगा, जब भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी। पार्टी को हर बूथ पर बीएलए बनाना है। बीएलए लिस्ट पर कार्यकर्ता कार्य करते रहें। बूथ पर काम करते रहना है। बूथ को मजबूत करना है। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को बहुत काम करना होगा। वोट बनवाना , वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना हर काम में सक्रिय रूप से शामिल होना होगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। हर विभाग, हर कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश में अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरो पर है। भाजपा के लोग गरीबों की जमीन, तालाब और अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे है। भाजपा भूमाफिया पार्टी बन गयी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कानून-व्यवस्था पर जीरों टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। भाजपाई और उनके साथी सहयोगी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। लोग अन्याय, अत्याचार से त्रस्त है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में दर्जनों जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से घिरे है। बड़ी आबादी बाढ़ की विभिषिका झेल रही है लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होने कहा कि आबादी के हिसाब से आरक्षण, जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है।

Related Articles

Back to top button