बेवॉच के नए पॉस्टर में दिखा प्रिंयका का सेक्सी लुक

bewachमुंबई,  बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से ना सिर्फ हिंदुस्तान में बल्कि विदेशो में भी अपने अभिनय कला की मिसाल कायम की है। हॉलीवुड के मशहूर टीवी सीरियल क्वांटिको से अभिनय की शुरुआत करनें वाली देसी गर्ल जल्द ही हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में नजर आने वाली है। जिसका पोस्टर प्रिंयका ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। फिल्म में वे एक नेगेटिव किरदार में नजर आने वाली है। गौरतलब है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी हॉलीवुड में ट्रिपल एक्स मूवी से हॉलीवुड का सफर शुरु किया है।

फिल्म का जारी हुआ नया पोस्टर प्रिंयका के सेक्सी लुक में नजर आ रहा है। पोस्टर में प्रिंयका ने रेड कलर का आउटफिट पहना है। जिसमें प्रिंयका बेहद हॉट लग रही है। पोस्टर में उनके पीछे लिखा हुआ है, विक्टोरिया लीड्स। आपको बता दें कि प्रिंयका की हॉलीवुड फिल्म बेवॉच 26 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक इफ्रॉन के साथ नजर आने वाली है।

Related Articles

Back to top button