ब्रिटेन- पार्कर में आधिकारिक तौर पर खेल का दर्जा

parkarलंदन,  ब्रिटेन दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने पार्कर को आधिकारिक तौर पर खेल का दर्जा दे दिया है। ब्रिटेन की चार खेल परिषद ने इसकी पुष्टि की है। पार्कर यूके के अध्यक्ष सेबेस्टियन फुकान ने अपने बयान में कहा एक बच्चे के तौर पर 30 वर्ष पहले मैंने जिस खेल का शुरू किया था उसे आज आधिकारिक दर्जा मिलना एक बेहतरीन बात है।

पार्कर खेल में दौड़, पर्वतारोहण, कूद, इमारतों के आसपास एरोबैटिक्स जैसे खेल शामिल होते हैं। इस खेल को वर्ष 1980 में फ्रांस में शुरू किया गया था और पहले इसे फ्रांसीसी नाम पार्कोरस के नाम से जाना जाता था। इस खेल को स्पोर्ट्स इंग्लैंड, स्पोर्ट्स स्काटलैंड, स्पोट््र्स वेल्स एंड स्पोट््र्स नार्दर्न आयरलैंड ने इस खेल को अपनी मान्यता दी है जिससे यह ब्रिटेन का आधिकारिक खेल बन गया है। पार्कर अब खेल विकास कोष से वित्तीय मदद लेने के लिये भी मान्यता प्राप्त हो गया है। ब्रिटिश सरकार की खेल मंत्री ट्रेसी क्राउच ने कहा कि वह इस कदम से खुश हैं। उन्होंने कहा मैं चाहती हूं कि लोग घरों से बाहर निकलें और शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लें। पार्कर एक बेहतरीन खेल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button