भगवान बिरसा मुंडा की परपोती का निधन….

रांची,  झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा की परपोती आश्रिता टूटी का बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा दुख प्रकट किया । दास ने आश्रिता टूटी के निधन पर गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया एवं कहा कि ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे।

भगवान बिरसा मुंडा की परपोती टूटी का आज निधन हो गया। क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग की सहायक अध्यापिका टूटी कुछ दिनों पूर्व एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई थीं और कोमा में चली गई थीं। 11 अक्टूबर को प्रोफेसर टूटी विभागीय कार्य करने के बाद शाम 6 बजे हिंदी विभाग के डीन के ऑफिस होते हुए अपने आवास की ओर जा रही थीं।

अचानक से एक मोटरसाइकिल सवार ने नशे की हालत में उन्हें धक्का मार दिया। आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया।बाद में उन्हें निजी अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया गया था। प्रोफेसर टूटी भगवान बिरसा मुंडा की परपोती थीं। वह इंडियन महिला हॉकी टीम की पहली आदिवासी कोच भी रहीं। भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश ने भी इनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इनको श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

Related Articles

Back to top button