Breaking News

भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार

देवरिया, उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के लार क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना में भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।

सलेमपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला ने सोमवार को यहां बताया कि क्षेत्र के एक गांव में करीब तीन-चार दिन पूर्व एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिलते ही आरोपी दुष्कर्मी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता दिन में गांव में एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी कि इसी बीच उसके चाचा ने उसे खींचकर एक सुनसान स्थल पर दुष्कर्म किया था।

श्री शुक्ला ने बताया कि पीड़ित युवती के मां की तहरीर पर पुलिस रविवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी चाचा को आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।