भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी की सोशल मीडिया और आईटी विभाग की बैठक

कानपुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर उत्तर इकाई की सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सभी मंडलों में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान तथा 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं के 24 घंटे के प्रवास की भी रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया और आईटी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने मंडल स्तर के सोशल मीडिया संयोजकों से कहा कि वे अपने पोस्ट के माध्यम से समाज के सामने पार्टी का प्रतिबिंब प्रस्तुत करते हैं, इसलिए व्यक्तिगत या संगठन से संबंधित कोई भी सामग्री साझा करते समय सावधानी बरतें।
उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग समाचार पत्रों की अपेक्षा सोशल मीडिया को अधिक देखते हैं, ऐसे में एक छोटी सी गलती भी पार्टी की छवि को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि एक पोस्ट की पहुंच लाखों लोगों तक होती है।
बैठक में जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जीतू कश्यप, जिला आईटी प्रमुख प्रभाकर अवस्थी, सरिता सैनी, मानसी बनर्जी, अभिषेक दीक्षित, प्रशांत, यश जायसवाल और अभिराज चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button