भाजपा को देश से हटाने का काम, यूपी से ही शुरु होगा- अखिलेश यादव

Akhilesh-yadav-1-620x400संभल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी  को देश से हटाने का काम उत्तर प्रदेश से ही शुरू होगा क्योंकि कल हुए पहले चरण के मतदान में साइकिल सबसे आगे है।
अखिलेश यादव आज संभल और अमरोहा में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को मालूम हो गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं। भाजपा को देश से हटाने का काम उत्तर प्रदेश से ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हम साम्प्रदायिकता को प्रदेश से ही नहीं देश से खत्म करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर प्रदेश सरकार की मदद न करने का आरोप लगाया। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए कांग्रेस के हाथ का साथ लिया। युवाओं के जुड़ने से हमारी ताकत बढ़ेगी। यह दो नई सोच के युवाओं का गठबंधन है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन कम से कम 300 सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों से पत्थरवाली सरकार भी मिली हुई है। इस सरकार ने अपने शासन में स्मारक, मूर्तियां और पत्थरों पर खजाना लुटा दिया था। लोगों को बीएसपी पर भरोसा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button