भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

नैनीताल, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता पर एक युवती ने कथित रूप से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गयी है।

पीड़ित युवती रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाने की रहने वाली है और उसने आरोप लगाया है कि ठाकुर नगर निवासी सुरेश विश्वास ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही मारपीट कर अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है।

ट्रांजिट कैम्प थाना के प्रभारी विद्या दत्त जोशी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 376, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। युवती का बयान लेने के बाद कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूर्व जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। दूसरी ओर पार्टी भी इस मामले की अलग से जांच में जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button