Breaking News

भाजपा नेता पर हुआ बड़ा हमला,अस्पताल में भर्ती

पन्ना,  मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के धर्मपुर थाना क्षेत्र के अधीन नयागांव में अज्ञात व्यक्तियों के हमले में घायल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किशोर लोधी को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूूत्रों के अनुसार कल रात हुए हमले में घायल भाजपा के धरमपुर मंडल अध्यक्ष किशोर लोधी केेे सिर में गंभीर चोट हैं। उन्हें पहले अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि कल रात अज्ञात लोगों ने लाठियों से श्री लोधी पर हमला किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। धर्मपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि हाल ही में श्री लोधी के परिजनों का क्षेत्र के कथित रेत माफिया से जुड़े लोगों से विवाद हुआ था।