भाजपा ने गोवा में विधायकों को खरीदने में, एक हजार करोड़ खर्च किये- कांग्रेस

congres1पणजी, गोवा में विपक्षी दल कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सरकार बनाने के लिए उसके विधायकों को खरीदने के लिए एक हजार करोड़ रुपये खर्च किये हैं।
कांग्रेस महासचिव गिरीश  ने आज  पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को लालच देने और उन्हें खरीदने में कम से कम एक हजार करोड़ रुपये खर्च किये। उन्होंने पणजी से विधायक सिद्धार्थ कुनकालीएनकर को गोवा विधानसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि उनकी विश्वसनीयता संदेह के घेरे में रहेगी।
उन्होंने कहा श्श्सिद्धार्थ मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पूर्व राजनीतिक सहायक और संयुक्त सचिव रह चुके हैं। वह भाजपा के पदाधिकारी भी रहे हैं। उन्हें कैसे अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है जबकि उनके पूर्व बॉस ही अब राज्य के मुख्यमंत्री बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र लिखकर अस्थाई अध्यक्ष पद पर की गयी नियुक्ति को रद्द करने का आग्रह किया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा श्श्ऐसा प्रतीत होता है जैसे केंद्र की भाजपा सरकार ने भारत के संविधान को पुनरू लिखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और ऐसा प्रयास उन्होंने अपनी पूर्व सरकार के दौरान भी किया था लेकिन विभिन्न समूहों और देश की जनता के विरोध के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा था। राज्य में चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए था और दूसरी पार्टी को विपक्ष में बैठना चाहिए था मगर भाजपा संवैधानिक मानकों को नष्ट करने का प्रयास कर रही है।श्श्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button