Breaking News

भाजपा ने घोषित की राष्ट्रीय मोर्चों के प्रभारियों की सूची

नयी दिल्ली,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के महासचिव भूपेन्द्र यादव को राष्ट्रीय किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है जबकि नये महासचिव तरुण चुग को राष्ट्रीय युवा मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा दुष्यंत कुमार गौतम को भाजपा के राष्ट्रीय महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा की नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं नये पदाधिकारियों के पदारूढ़ होने के बाद पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न राष्ट्रीय मोर्चों के नये प्रभारी घोषित किये हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शुक्रवार देर रात जारी की गयी विभिन्न राष्ट्रीय माेर्चों के प्रभारियों की सूची इस प्रकार है:-

प्रभारी का नाम मोर्चा
श्री भूपेन्द्र यादव किसान मोर्चा
श्री अरुण सिंह अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा
श्री दुष्यंत कुमार गौतम महिला मोर्चा
श्री तरुण चुग युवा मोर्चा
श्रीमती डी पुरंदेश्वरी अल्पसंख्यक मोर्चा
श्री सी टी रवि अनुसूचित जाति माेर्चा
श्री दिलीप सैकिया अनुसूचित जनजाति माेर्चा