भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए, 102 उम्मीदवारों की सूची जारी की

नयी दिल्ली, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बिहार के पटना साहिब से और ओडिशा के पुरी से अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समेत अपने 102 और उम्मीदवारों की सूची  जारी की। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जयंत सिन्हा, श्रीपद नाइक को क्रमश: मुरैना (मध्य प्रदेश), हजारीबाग (झारखंड) और उत्तरी गोवा संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी नेता अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से फिर टिकट दिय गया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से मौजूदा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह किशन कपूर को भाजपा ने इस सीट से टिकट दी है। इन 102 नामों के साथ पार्टी 543 सदस्यीय लोकसभा के चुनाव के लिये अपने 286 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। लोकसभा के चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होंगे और 23 मई को मतगणना की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पहले दो चरणों के लिये नामों को मंजूरी दे दी है। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

पार्टी ने अलग से 102 नामों की घोषणा की। पार्टी के 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भाजपा ने पटना में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में साझा किया। भाजपा बिहार में जद-यू और लोजपा के साथ गठबंधन में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा और जद-यू 17-17 सीटों पर और लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  घोषित बड़े नामों में केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद का नाम शामिल है जो अब पटना साहिब से पार्टी के उम्मीदवार हैं। प्रसाद फिल्म नेता एवं मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के स्थान पर यहां से लड़ेंगे।
पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की पुरी से उम्मीदवारी की घोषणा की है जहां से मोदी को भी उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें थी।
पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट भी बिहार के नवादा से बदल कर बेगूसराय कर दी।
भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

Related Articles

Back to top button