Breaking News

भाजपा ने 24 राज्यों में की प्रभारी, सह प्रभारियों की नियुक्ति

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने 24 राज्यों में प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की शुक्रवार को घोषणा की। लेकिन इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सह प्रभारी का नाम नहीं है।

लोकसभा चुनाव की भाजपा में सांगठनिक बदलाव की कवायद की शुरुआत प्रभारियों की नियुक्ति के साथ हो गई है। आने वाले समय में देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के नजरिए से भाजपा ने ये नियुक्तियां कीं हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रभारियों की नियुक्ति वाला आदेश जारी किया है। राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को श्री पूनिया के साथ हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है।

बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े तथा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा बने रहेंगे। छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नवीन को बनाया गया। झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी बनाए रखा गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी की सूची इस प्रकार है:-

1. अंडमान और निकोबार-प्रभारी-रघुनाथ कुलकर्णी

2. अरुणाचल प्रदेश-प्रभारी-अशोक सिंघल

3. बिहार-प्रभारी- विनोद तावड़े

बिहार- सहप्रभारी- दीपक प्रकाश

4. छत्तीसगढ़-प्रभारी-नितिन नबीन

5. दादरा, नगर हवेली और दमन, दीव-प्रभारी-दुष्यंत पटेल

6. गोवा प्रभारी- आशीष सूद

7. हरियाणा प्रभारी-सतीश पूनिया

हरियाणा- सहप्रभारी- सुरेंद्र सिंह नगर

8. हिमाचल प्रदेश-प्रभारी-श्रीकान्त शर्मा

हिमाचल प्रदेश- सहप्रभारी- संजय टंडन

9. जम्मू-कश्मीर-प्रभारी-तरुण चुघ

जम्मू कश्मीर- सह प्रभारी- आशीष सूद

10. झारखंड प्रभारी- लक्ष्मीकांत बाजपेयी

11. कर्नाटक-प्रभारी- डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल

कर्नाटक- सह प्रभारी- सुधाकर रेड्डी

12. केरल-प्रभारी- प्रकाश जावड़ेकर

केरल- सह प्रभारी- अपराजिता सारंगी

13. लद्दाख- प्रभारी- तरूण चुघ

14. मध्य प्रदेश- प्रभारी- डॉ. महेंद्र सिंह

सह प्रभारी- सतीश उपाध्याय

15. मणिपुर- प्रभारी- अजीत गोपछड़े

16. मेघालय- प्रभारी- अनिल एंटनी

17. मिजोरम- प्रभारी- देवेश कुमार

18. नागालैंड- प्रभारी- अनिल एंटनी

19. ओड़िशा- प्रभारी- विजयपाल सिंह तोमर

सह प्रभारी- लता उसेंडी

20. पुदुचेरी- प्रभारी- निर्मल कुमार सुराना

21. पंजाब- प्रभारी- विजयभाई रुपानी

सह प्रभारी- नरिंद्र सिंह

22. सिक्किम- प्रभारी- दिलीप जायसवाल

23. उत्तराखंड- प्रभारी- दुष्यंत कुमार गौतम

सह प्रभारी- रेखा वर्मा

24. उत्तर-पूर्व प्रदेश- प्रभारी- संबित पात्रा

सह प्रभारी- वी. मुरलीधरन