Breaking News

भाजपा में ‘गुटबाजी’ पर कांग्रेस ने ली चुटकी

भोपाल,  मध्यप्रदेश के सागर जिले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की एक मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने चुटकी ली है।

दरअसल कल सागर में श्री पटेल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत के भतीजे अरविंद सिंह टिंकू राजा को हराने वाले सर्वजीत सिंह से मिलने पहुंच गए। इस पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि भाजपा में गुटीय लड़ाई चरम पर है।

बमुश्किल 21 साल के सर्वजीत सिंह लोधी ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भतीजे अरविंद सिह को जिला पंचायत के एक वार्ड की लड़ाई में करीब पांच हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया है।

श्री राजपूत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आने वाले नेताओं में शामिल हैं।