भाजपा राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक गैंग है : अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि गैंग है। भाजपा की राजनीति चालाकी से प्रेरित है। भाजपा सांप्रदायिक और नफरत की वाहक है जिसने सत्ता का दुरूपयोग करने के सिवाय कुछ नहीं किया। पार्टी के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी इन्टलेक्चुअल फोरम की बैठक में अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कारण देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था तहस-नहस हो रही है। भाजपा ने नई पीढ़ी को अंधेरे में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज में पाखंड और अंधविश्वास का कोई स्थान नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार में देश दिशाविहीन है। शिक्षा के नाम पर लूट मची है। भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री विदाई पर्यटन पर हैं। उन्होंने कहा कि अब जो एमओयू हो रहे है उनका क्या भविष्य है? अब इनके पास कितना समय बचा है?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीति भ्रामक और वीभत्स है। भाजपा सरकार ने पूरा बाजार विदेशियों को सौंप दिया है। भारत के बाजार और जमीन पर विदेशियों की नजर है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का एक गिरोह देश को चला रहा है। इस गैंग से छुटकारा का रास्ता यूपी से ही निकल सकता है। भाजपा सरकार बताएं कि आजादी के समय देश का क्षेत्रफल कितना था और आज क्षेत्रफल कितना है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी इन्टलेक्चुअल फोरम के सदस्यों ने कहा कि अखिलेश यादव ने सबको समान अवसर और पीडीए का सगुण स्वरूप देकर डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को साकार किया है। समाजवाद के विचार को नेतृत्व दिया है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है। भाजपा ने बुद्धिजीवियों समेत समाज के सभी वर्गों को घोर निराशा में फंसा दिया है। भाजपा ने देश को ऐसे भंवर में फंसा दिया है, जिसका कोई ओर छोर नहीं है। आधुनिक समाज के संदेश वाहक अखिलेश पर ही देश को भरोसा है।

Related Articles

Back to top button