नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1913-भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म।
1927-अर्जेंटीना के राष्ट्रपति रॉल अलफोन्सिन का जन्म।
1960-मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक क्षितिजमोहन सेन का निधन।
1984-भारतीय गायिका श्रेया घोषाल का जन्म।
1992-मारिशस गणराज्य घोषित।
1993-मुंबई में कई बम धमाके हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
1998-प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
2003-सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
2004-दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
2006-ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
2007-जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
2008-पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।
2009-वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
2010-भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक पी. सी. वैद्य का निधन।
2012-आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल बी. जे. दीवान का निधन।
2018-नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।