Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली,  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1279 – मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।
1571 – स्पेनी सैन्य टुकड़ियों ने मनीला पर कब्जा किया।
1920 – अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया।
1944 – आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया।
1965 – इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1972 – भारत और बांग्लादेश ने 25 साल की शांति और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1982 – प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जे. बी. कृपलानी का निधन।
1998 – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन।
1998 – अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।
1990 – विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी का आयोजन।
2004 – अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2005- पाकिस्तान ने “शाहीन-II” प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2008- डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
2011- भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का निधन।
2015- प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद सूरजभान सिंह का निधन।