नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1561- अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबाहुदर को हरा दिया।
1857- कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया।
1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार संघीय चुनाव हुआ।
1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकों ने काम करना बंद कर दिया।
1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
1943- स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1954- भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरआत की।
1992- विशेषज्ञ समिति ने बिहार से झारखंड क्षेत्र के लिए एक स्वायत्त परिषद की सिफारिश की।
1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
2004- बुल्गारिया, एस्टोनिया, लाटविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया, और स्लोवेनिया नाटो के पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए।
2004- आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना। 2014- एंड्रेज किस्का स्लोवाकिया के राष्ट्रपति चुने गए।
2014- ब्रिटेन और वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह हुआ।