भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली ,  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1756 : ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1865 : विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1970 : थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।

1975 : जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
1987 : सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
2002 : पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।

2007 : भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ।
2008 : बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह ने नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।
2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010 : भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।
2010 : देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button