भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1444-सिकंदर बेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हराया।
1613-विलियम शेक्सपियर के ग्लोब थियेटर में आग लगी।
1855-डेली टेलीग्राफ अखबार का लंदन में प्रकाशन।
1861-हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकीनन्दन खत्री का जन्म।
1864-कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए।
1893-प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म।
1905-ब्रिटेन में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।
1931-भारतीय वैज्ञानिक पी के आयंगर का जन्म।
1961-भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन।
1974-मारिया एस्तेला ईसाबेल मार्टिनेज दी पेरोन अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।
1988-राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का निधन।
1997-विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।
2000-सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ़्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाए गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया। विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।
2002-चीन में ज़बर्दस्त भूकम्प आया।
2003-अमेरिकी अभिनेत्री कैथरीन हेप्बर्न का निधन।
2004-पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
2005-भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।
2007-सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15,000 रन पूरे किए।
2008-पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008-दुनिया के पहले प्रेंगनेट पुरुष थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।
2011-छह साल के अंतराल के बाद अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया।
2013-कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
2016-भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का निधन।
2019-मलयालम निर्देशक बाबू नारायणन का निधन।