भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1534: ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1830: राजा राम मोहन राय और अलेक्जेंडर डफ ने कलकत्ता में स्कॉटिश चर्च कॉलेज की स्थापना की।
1882: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत।

1929: क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
1931: श्रीनगर में अदालत के बाहर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों पर डोगरा सैनिकों द्वारा गोली चलाने पर 22 कश्मीरियों की मौत।
1974: भारत ने अपना पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेला।
1977: जनता पार्टी की सरकार ने भारत रत्न और अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की, लेकिन 1980 में कांग्रेस सरकार ने इसे फिर से शुरू किया।

1995: बंगाली लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन।
1998: भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
2000: फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2006: परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।
2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी।

2016: ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मई प्रधानमंत्री चुनी गयी।
2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या का प्रयास।

Related Articles

Back to top button