भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1415-इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
1812-युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1881-स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो का जन्म।
1911-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री घनश्यामभाई ओझा का जन्म।
1917-बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
1920-राजस्थान के पूर्व छठवें मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह ख़ान का जन्म।
1924-भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।
1937-हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शारदा का जन्म।
1951-भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
1962-अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1964-अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
1971-संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
1995-तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
2000-अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
2003-प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन।
2005-ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
2007-तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
2008-सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
2009-बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।
2012-प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन।
2013-नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।
2018-मणिपुर, गोवा ऑर मेघालय के राज्यपाल रहे शिवेन्दर सिंह सिन्धू का निधन।
2019-गुजरात के पूर्व 13वें मुख्यमंत्री दिलीपभाई रमणभाई पारिख का निधन।





