भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

1824 – रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।

1895 – फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।

1917 – इंदिरा गांधी का जन्म। वह भारत की चौथी प्रधानमंत्री थीं।

1928 – दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता का जन्म।

1933 – यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।

1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1952 – स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।

1971 – किरण रिजिजू का जन्म। वह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय मंत्री हैं।

1982 – नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।

1986 – पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

1977 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।

1994 – भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।

1995 – कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।

1997 – कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

1998 – कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को ‘वूमेन आफ़ दी इयर’ पुरस्कार के लिए चुना।

2000 – पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मां नुसरल भुट्टो को दो वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।

2002 – ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन।

2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।

2006 – भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।

2007 – अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।

2008 – संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।

2013 – लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।

2015 – आर. के. त्रिवेदी का निधन। वह भारत के पुर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।

2020 – दिगम्बर हांसदा का निधन। वह संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित थे।

Related Articles

Back to top button