भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्म हैं:-

1971 – दुनिया का सबसे पुराना रविवार का अखबार ‘द ऑब्जर्वर’ का प्रकाशन पहली बार लंदन में हुआ।
1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा बनाए गए।
1829 – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा को समाप्त करने का ऐलान किया।

1860 – गोवा में मरगाव के निवासी अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय थे।
1910 – रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म। वह भारत के 8वें राष्ट्रपति थे।

1919 – इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म। वह भारत के 12वें प्रधानमंत्री थे।
1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत छाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई।
1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर किए गए।

1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया।
1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चे का गठन किया गया।
1984 – हिज्बुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या कर दी।

1991 : लेबनान में अंतिम अमेरिकी बंधक को सात वर्ष की कैद के बाद रिहा कर दिया गया।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की सतह के अध्ययन के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफाउंडर’ प्रक्षेपित किया।

2006 – फिलीपीन में भीषण तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार और प्राचीन भारतीय इतिहास की अध्ययनकर्ता रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत हुई।

2017 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के छह मुस्लिम बहुल देशों पर यात्रा प्रतिबंध को अनुमति दी।
2017 – शशि कपूर का निधन। वह हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2021 – विनोद दुआ का निधन। वह प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे।

Related Articles

Back to top button