भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1732 – वारेन हेस्टिंग्स का जन्म। वह भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल थे।
1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
1917 – फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया।
1921 – ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया।
1946 – भारत में होमगार्ड की स्थापना।
1956 – डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन। वह भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता थे।
1956 – भारत ने मेलबर्न ओलंपिक में हॉकी फाइनल में पाकिस्तान को हराकर लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता।
1978 – यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1992 – अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।
1993 – भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जन्म।
1997 – क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
2007 – आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की इजाजत मिली।
2008 – केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की।
2008- भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगांव में प्रारम्भ हुआ।
2009 – बीना राय का निधन। वह हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
2012 – मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
2017 – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आधिकारिक तौर पर यरुशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दी।





