भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार

नयी दिल्ली,भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।

1811 – जीन-पियरे ब्लैंचर्ड ने अमेरिका में गुब्बारे से पहली उड़ान भरी।
1816 – हम्फ्री डेवी ने खनिकों के लिए ‘डेवी लैंप’ का परीक्षण किया।
1873 – नेपोलियन तृतीय का निधन।
1911 – विश्व का पहला महिला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित हुआ।

1915 – दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे।
1927 – पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म।
1934 – अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करने वाले पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का जन्म।
1945 – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता छोटूराम का निधन।

1963 – देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा।
1972 – इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ।
1982 – भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।
2000 – आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हिमा दास का जन्म।

2001 – बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
2003 – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार एवं कवि क़मर जलालाबादी का निधन।
2005 – अराफात को ‘फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन’ के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव।
2007 – जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।

2008 – श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के नियंत्रण वाले इलाके को अपने कब्जे में लिया।
2009 – लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010 – सीबीआई ने हरियाणा सरकार द्वारा रुचिका मामलें में जांच किए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।
2011 – ईरान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।

2012 – लिओनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब अपने नाम किया।
2020 – भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया।
2024 – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार उस्ताद राशिद ख़ान का निधन।

Related Articles

Back to top button