भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है

1495 – फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
1724 – स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
1732 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर क़ब्ज़ा किया।

1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
1847 – भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी का निधन।

1848 – लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
1944 – कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी , भारत में ‘बा’ के नाम से विख्यात का निधन।
1964 – घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।

1966 – उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
1974 – पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
1975 – इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1980 – अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।
1989 – अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
1990 – मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
1992 – खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।

1995 – उत्तरी आयरलैंड की समस्या की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
1996 – जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
1998 – जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।

2005 – ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
2006 – जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
2007 – ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
2008 – समकालीन भारतीय काला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।

2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।
2023 -प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नर्तक, कोरियोग्राफर और शिक्षाविद कनक रेले का निधन।

Related Articles

Back to top button