भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1483 – प्रथम मुग़ल शासक बाबर का जन्म।
1739 – करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।
1821 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
1831 – दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।
1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
1894 – निकारागुआ ने हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर क़ब्ज़ा किया।
1895 – क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
1948 – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एआइएडीएमके) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का जन्म।
1976 – अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।
1998 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन।
2001 – पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
2003 – चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
2004 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
2006 – फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
2008 – मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।
2009 – केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।
2013 – राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
2018 – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का निधन।
2021- पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता सरदूल सिकंदर का निधन।




